प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेल्हा के परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बेल्हा के अलावा प्रयागराज, फतेहपुर और कौशाम्बी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबाल बालक वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और फतेहपुर उपविजेता, बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और कौशाम्बी उपविजेता, हॉकी बालक और बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और फतेहपुर उपविजेता रहा। क्रिकेट बालक व बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और कौशाम्बी उपविजेता, टेबल टेनिस सिंगल व डबल बालक और बालिका वर्ग में प्रयागराज विजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.