सीवान, अगस्त 25 -- सीवान। मंडल कारा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान ने संसीमित बदियों के बीच जागरुकता अभियान का आयोजन रविवार को किया। जागरूकता अभियान का विषय, लिगल एड क्लिनिक की संचालन प्रक्रिया रही। बंदियों को जागरूक बनाने के लिए डालसा सीवान की तरफ से अधिवक्ता उत्तम कुमार सिंह व पीएलवी प्रियंका कुमारी ने बंदियों से रुबरु होते हुए लिगल एड क्लिनीक की संचालन प्रकिया से अवगत कराया। मंडलकारा के अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा , उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, सहायक आदित्या पांडेय, सहायक अधीक्षक सह बंदी कल्याण पदाधिकारी व कारा कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...