पीलीभीत, जून 29 -- बीसलपुर। गांव मंडरा सुमन में तालाब खुदवाने को लेकर हुये विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन में ग्राम प्रधान रानी देवी हैं। गांव के तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। राजस्व टीम के साथ ग्राम प्रधान कब्जा हटवाने गयी थी। कब्जा हटाने को लेकर गांव के अवधेश कुमार से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिससे प्रधान का देवर अजय कुमार, रवि आदि घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अवधेश कुमार व उसकी पत्नी घायल हो गई। गांव में अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों के घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.