महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिटी। शहर के चौपरिया गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में मारपीट के बाद दूल्हा मंडप से भाग गया। इससे हड़कंप मच गया। दूल्हा के भागने से भड़के घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय ने लड़की के पिता के कहने पर दूल्हे को ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीम लगा दिया। देर रात पुलिस दूल्हा को ढूंढने में कामयाब रही। उसे वापस मंडप में लाया गया। दोनों पक्ष के समझाने के बाद दूल्हा शादी के राजी हुआ। उसके बाद पुरोहित ने वैदिक रीति-रिवाज से शादी की रस्म को पूरा कराया। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात शहर के चौपरिया में बारात आई थी। बैंड बाजा के साथ बराती थिरकते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुचे। द्वारपूजा के बाद सभी बारातियों ने जलपान किया। दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.