बलिया, मार्च 17 -- फेफना (बलिया)। क्षेत्र के रट्टूचक गांव में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को मंडप प्रवेश के साथ ही पंचांग पूजन किया गया। इसमें गांव के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान अपने प्रवचन में आचार्य पवन देव ने कहा कि यज्ञ से हर प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यज्ञ ही मनुष्य के जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल के पास मेला भी लगा है, जहां खाने पीने की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...