लक्सर, फरवरी 23 -- हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त सन्नाटे में बदल गईं, जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई एक बातचीत ने पूरे समारोह का रुख ही बदल दिया। दूल्हे द्वारा अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिति को लेकर दी गई 'ईमानदारी' की जानकारी दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने फेरों से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की क्षेत्र से खानपुर के एक गांव में बारात बड़े ही धूमधाम से पहुंची थी। मेहमान दावत का आनंद ले रहे थे और चारों ओर उत्सव का माहौल था। दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। रस्मों के बीच ही दोनों में कुछ बातचीत हुई और अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दुल्हन ने वरमाला डालने और फेरे लेने से साफ मना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.