सहरसा, फरवरी 18 -- सहरसा। पंडित मंडन मिश्र कृषि महाविद्यालय को विश्व विद्यालय के दर्जा प्रदान करने के लिए संघर्ष मोर्चा ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर मांग किया है। मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि विगत कई वर्षों से कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। यह संस्थान बिहार के कोसी क्षेत्र में कृषि विज्ञान के प्रसार और किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक सभी मानकों को पूर्ण करता है और इसकी आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्था, अनुसंधान क्षमताए तथा कृषि क्षेत्र में योगदान को देखते हुए इसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.