बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के रूपनगर में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक रूपनगर गांव के वार्ड-एक निवासी गोपाल यादव का 27 वर्षीय पुत्र अमित कुमार था। घटना के संबंध में जिप सदस्य नीतीश कुमार व पूर्व मुखिया रामानुज सिंह ने बताया कि उक्त युवक मवेशी चराने के लिए अपने मवेशी के साथ गंगा बाया नदी पार कर रहा था। इसी दौरान वह डूब गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम रबर वोट के साथ रूपनगर घाट पहुंची। गंगा नदी में लगभग चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। चकिया थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर, मृतक का शव मिलते ही उसके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक को दो बेटी है। सूचना मिलने पर बरौनी सीओ सूरजकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.