बेगुसराय, जनवरी 9 -- मंझौल। अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को नि:शुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 15 दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता की जांच के लिए पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने सभी दिव्यांगों का बारी-बारी से स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधक गौरी शंकर ने बताया कि चिह्नित दिव्यांगों का नाम जिला में भेजा जाएगा। जिला से डाक के माध्यम से इन लोगों को डिजिटल कार्ड मिलेगा। डिजिटल कार्ड के माध्यम से दिव्यांगों को मिलने वाली सारी सुविधाएं इन लोगों को प्राप्त होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...