नवादा, दिसम्बर 17 -- कौआकोल। शिवशंकर सिंह कौआकोल प्रखंड की मंझिला पंचायत के अमरपुर वार्ड संख्या 08 में विकास की गति काफी धीमी है। खास कर अनुसूचित जनजाति बहुल इस गांव में विकास के साथ साथ गांव में शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क, पानी तथा रोजगार आदि का भी पूर्ण रूप से अभाव है। गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल की सुविधा नहीं बहाल किए जाने से लोग पीने की पानी को लेकर काफी परेशान हैं। विभाग द्वारा गांवों में लगाए गए चापाकल या तो मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा हुआ है या फिर पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण मवेशियों के बांधने के काम में आ रहा है। उक्त वार्ड में सरकारी मदद से लगाए गए चापाकल मरम्मत के अभाव में यूं ही बेकार पड़ा हुआ है। अमरपुर गांव में सिर्फ अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सरकार इसके विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.