फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- फरीदाबाद। मंझावली गांव में प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। उपायुक्त आयुष सिन्हा और डीसीपी राजकुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर तुरंत समाधान और जनसंवाद को मजबूत करना रहा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मकसद लोगों की शिकायतें उनके घर-द्वार पर सुनकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास और स्वच्छता में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। आयुष सिन्हा ने कहा कि साफ-सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन के साथ समाज का सहयोग जरूरी है। सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश की कल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.