चाईबासा, जून 24 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड में बड़े जोर शोर से मलेरिया रोग की रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्राथमिकता के अनुसार व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन समुदाय में जागरुकता फैलाई जा रही है। इस मलेरिया रोधी माह में मलेरिया संबंधी जानकारी हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं। मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को हाई स्कूल मंझारी के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के तहत मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण, मलेरिया के लक्षण तथा जांच व उपचार की जानकारी जनसमुदाय के बीच देने का प्रयास किया गया। यह भी बताया गया कि मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी को खाली करें एवं सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें। दौरान य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.