चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का मझगांव विधानसभा के मंझारी मंडल में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि गीता बालमुचू से संगठन मजबूत होगा और इनके नेतृत्व में संगठन के सभी कार्य पूर्ण होंगे। इस दौरान ग्रामीण मजदूरों के जीवन को सवांरने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए जी राम जी के जिला सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग लेने के लिए 27 जनवरी को चाईबासा पहुंचे की अपील की। बैठक में पूर्व प्रतयाशी भूषण पाट पिंगुवा, पीताम्बर राउत,रामेश्वर सिंकू,सिद्धार्थ गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र केसरी, साधुचरण बिरुवा, बंशीधर प्रधान,नारायण हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे। खूंटपानी में भी की बैठक : भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने खूंटप...