चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में गुरुवार शाम चार नाबालिग लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने नाबालिग पति के साथ घर लौट रही थी, रास्ते में आरोपियों ने पति की पिटाई कर मोबाइल छीन लिया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गांव लौटकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर आरोपियों को खोजना शुरू किया। शनिवार को चारों को पकड़कर मंझारी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सभी को बाल सुधार गृह भेजा गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता अपने पति के साथ साइकिल से गांव लौट रही थी। इस दौरान घात लगाए चारों आरोपियों ने पहले पति की पिटाई की, फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.