भागलपुर, फरवरी 1 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। असियाचक पंचायत के मंझली गांव में देर रात चोर ने एक जुगाड़ गाड़ी की चोरी कर ली। इसको लेकर मंझली गांव के किसान सुनील मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई है। चोरी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...