कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नौबस्ता इलाके में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की सख्त छापेमारी ने निजी नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आवेदन देने के बाद वैधानिक मंजूरी का इंतजार किए बिना ही इलाज शुरू करना, बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब संचालन और डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीजों को भर्ती रखने समेत कई हैरान करने वाली अनियमितताएं सामने आईं। एसीएमओ और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रहे जगन्नाथ नर्सिंग होम पर हुई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नर्सिंग होम के लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। मंजूरी मिलने से पहले ही बोर्ड लगाकर मरीजों का इलाज करने लगे। बिना ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और लेबर रूम संचालित किए जा रहे थे। टीम ने तत्काल प्रभाव से ओटी और ...