बोकारो, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा में स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समजसेवी प्रकाश कुमार समेत अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं इनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते प्रकाश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के गौरव और युवा शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की आध्यात्मिकता और ज्ञान का डंका बजाया। भारत सरकार द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाना यह दर्शाता है कि स्वामी जी के विचार आज भी हमारे देश की असली ताकत यानी युवाओं के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.