सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आम के पेड़ों पर मंजरी अठखेलिया कर रही हैं। आम की मंजरी देख इस बार आम की बंफर पैदावार होने की उम्मीद जगी है। आम की मंजरी की खुशबू से आस पास का क्षेत्र भी महक रहा है। चिडि़यां व भंवरे भी आम की मंजरी का आनंद ले रहे हैं। लेकिन किसान इस बात से डरे हुए है कि मदमस्त वंसती बयार कहीं आंधी में बदली गयी, तो ये मंजर झड़कर धरती पर आ जायेंगे। इधर किसान भी आम की मंजरी का बचाव करने के लिए रेस हैं। आम के बगीचे के किसान आम के मंजर को बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं। बता दें कि जिले में छोटे बड़े कई आम के बगीचे हैं। यहां पैदा होने वाला आम काफी प्रसद्धि है। यहां के आमों की मांग बड़े बड़े शहरों के बाजार में खूब होती है। यहां प्रतिवर्ष आम का करोड़ रुपए की खरीद बिक्री होती है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आम की पैदावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.