बाराबंकी, फरवरी 10 -- टिकैतनगर। पंडाल के मुख्य मंच से उतरने के दौरान सूचना विभाग में तैनात मयंक कुमार गिर गए जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। दुल्हदेपुर स्थित कुटिया पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व पंडाल के मुख्य मंच से उतरने के दौरान मयंक असंतुलित होकर गिर गए। वहां तैनात मेडिकल स्टाफ की मदद से तत्काल सीएचसी मथुरानगर में भर्ती करवाया गया। जहां उनके इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...