नई दिल्ली, जून 26 -- राजस्थान की राजनीति एक बार फिर 'उद्घाटन पॉलिटिक्स' के रंग में रंगी नजर आई। इस बार सियासी रंगमंच बना जोधपुर और केंद्र में रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। कहानी एक स्कूल भवन के लोकार्पण से शुरू हुई, लेकिन जैसे-जैसे सियासी पर्दा उठा, सामने आया सत्ता और पूर्व सत्ता के बीच गहराता द्वंद्व-जिसका मंच सरदारपुरा और किरदार गहलोत के साथ राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार बनी। गहलोत 27 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के पहाड़गंज इलाके में 1.64 करोड़ की लागत से बने सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन करने वाले थे। यह वही स्कूल है जो पहले एक मंदिर में संचालित होता था। स्थानीय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी मांग पर 2022 में मुख्यमंत्री रहते गहलोत ने इस भवन को स्वीकृति दी थी। अब भवन तैयार है, लेकिन जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.