प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। साहित्यिक व सामाजिक संस्था शाश्वत की ओर से डॉ. राम कुमार वर्मा के पौराणिक नाटक 'सीता का मंचन रवींद्रालय सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी जुगुल किशोर तिवारी व विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋतंधरा मिश्रा के निर्देशन में मंच पर अशोक वाटिका चिंता में जानकी बैठी हुई दिखाई देती हैं, वह शोकाकुल थीं। महादेव मंदिर में दसवां उत्सव मनाते हुए लंकेश निकलते हैं तो चारों ओर जय जयकार होने लगती है। जानकी के पास पहुंचने पर रावण अनुनय विनय करता है पर वह उसे धिक्कारती हैं। रावण क्रोधित हो उठता है तब मंदोदरी उसे समझाती हैं। त्रिजटा वाटिका में जाकर जानकी को सांत्वना देती है। तभी हनुमान के आने पर उन्हें राम-लक्ष्मण की कुशलता मिलती है। मंच पर अनुष्का कुशवाहा, पूजा यादव, अमित...