प्रयागराज, फरवरी 4 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व संस्कार भारती की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या 'चलो मन गंगा यमुना तीर' में बुधवार को ब्रज की कला और संस्कृति का मनोहारी नजारा दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णलीला पर आधारित नृत्य नाटिका से हुई, जिसमें तरुण चोपड़ा व उनके साथी कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी विविध लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। नाटिका के जरिए माखन चोरी, गोपियां संग रास, कालिया नाग मर्दन, फूलों की होली, मयूर नृत्य व लठमार होली पर अभिनय मंत्रमुग्ध करता रहा। मथुरा से आए अरुण रावल व साथियों ने ब्रज के प्रसिद्ध लोकगीत 'रंगीली मनमोहन होरी रे', 'करियो करियो बेड़ापार', 'श्री गोवर्धन गिरधारी', 'हे महाकुम्भ दरबार' व 'साधु-संतों का मेला है' की प्रस्तुति से समां बांधा। इन प्रस्तुतियों के बाद मंच...