रांची, सितम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच ने राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपकर रांची विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। मंच के रांची विवि संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा कि प्रभारी कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का नियमित रूप से विश्वविद्यालय में उपस्थित न रहना तथा राजभवन के आदेश एक व्यक्ति एक पद की अनदेखी सीधे-सीधे छात्र-हितों को प्रभावित कर रही है। शुक्ला ने कहा कि प्रभारी कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक अधिकांश समय अनुपस्थित रहते हैं, जिसका सीधा असर छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय के कार्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने, स्नातक प्रथम वर्ष की जूलॉजी परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र का वितरण किए जाने, स्नातक कॉमर्स सेमेस्टर-1 की परीक्षा में अधूरे प्रश्नपत्र के वितरण और शैक्षणिक सत्र के लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.