देहरादून, फरवरी 20 -- अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर अंकिता हत्याकांड और उनके परिजनों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। इस दौरान मंच ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। मंच से जुड़ीं निर्मला बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल ने अंकिता के परिवार को पीने के पानी तक की उपलब्धता न मिल पाने की समस्या उठाई। मुख्य सचिव ने समस्या के हल को लेकर निर्देश जारी किए और समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया l उन्हें अन्य सरकार द्वारा घोषित सुविधाओं के बारे मे पूछे जाने पर उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की I हत्या के आरोपियों के परिवारजनों को टेन्डर दिए जाने के बारे में उनके द्वारा बताया गया कि टेन्डर निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं I प्रतिनिधि मंडल में कमला पंत, डा. उमा भट्ट...