नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आउटर रिंग रोड पर मंगोलपुरी फ्लाईओवर चौक के सौंदर्यीकरण के साथ मार्बल मार्केट से एनएस हार्डिकर रोड के पास पार्किंग क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्य पर करीब 96.85 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। इस योजना से क्षेत्र के स्वच्छ और सुंदर बनने के साथ वाहन पार्किंग की समस्या दूर होगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि मंगोलपुरी के इस इलाके में मार्बल मार्केट और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। मेट्रो पिलरों के नीचे काफी जमीन खाली पड़ी है, जिसका उपयोग नहीं हो रहा है। इस सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े होते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। इस कारण विचार किया गया कि इस जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.