आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंगेतर से मिलने निकले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वह मऊ जनपद का निवासी था। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के डीहथान गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू राजभर की शादी मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय हुई थी। आठ फरवरी को शादी होने वाली थी। युवक मुंबई में रहता था। शादी के लिए एक माह पूर्व घर आया था। वह सोमवार को अपने मंगेतर से मिलने के लिए घर से निकला था। बताया गया कि मंगेतर ने मिलने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर पहुंचे युवती के परिजनों ने उसे मोहम्मदपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार दौरान उसकी देर शाम मौत हो गई। वह तीन भाई और चार बहनों में पांचवें नंबर पर था।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.