वाराणसी, फरवरी 8 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी की 38 वर्षीय माधुरी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। संतोष कुमार की पत्नी माधुरी शनिवार सुबह खेत में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान सांप ने पैर में तीन बार डस लिया। घर आकर माधुरी देवी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पति संतोष मजदूरी करने गया था। गांव के लोग उसे झाड़ फूंक करने के लिए कछवां, चोलापुर, और अंत में जौनपुर अटाला मस्जिद के पास किसी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जौनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। माधुरी देवी को तीन बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...