संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों की धूम रही। गायक कलाकार मंगल रॉक ने विभिन्न गीतों को अपने सुर देकर रंग जमाया। उनके 'ऐ वतन...' देश भक्ति गीत को लोगों ने सराहा तो फिल्मी गीतों से वाहवाही बटोरी। गायक कलाकार जयओम के गीत 'बसंती ब्यार बहल सरसों फुलाइल, ऐ हो पिया कहा बाटा भुलाइल..' की प्रस्तुति पर पांडाल में बैठे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...