कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार शहर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण शहर की रफ्तार थम सी गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगल बाजार, एम जी रोड, अस्पताल रोड और गर्ल्स स्कूल रोड में करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। सबसे अधिक खराब स्थिति मंगल बाजार की रही। यहां दुकानों के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों और सड़क किनारे ठेला-खोमचा के कारण सड़क संकरी हो गई। जाम धीरे-धीरे एम जी रोड और अस्पताल रोड तक फैल गया। अस्पताल रोड पर मरीजों को लेकर आ रहे वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं गर्ल्स स्कूल रोड तक जाम पहुंचने से छात्राओं और अभिभावकों को काफी देर तक इंतजा...