पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का बयान 1990 से 2005 तक बिहार के पतन का दौर था और कांग्रेस पार्टी की ओर से पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा पर सवाल उठाने वालों पर कांग्रेसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को यह बताना चाहिए कि 1990 में किसके समर्थन से गैर कांग्रेसी सरकार बिहार में बनी थी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी उद्योग स्थापित थे, वह बंद क्यों हो गए और किसके शासनकाल में हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंगल पांडे की संपत्ति की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। क्योंकि मंत्री बनने के पहले उनके पास क्या संपत्ति थी और आज कितनी संपत्ति है। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता गौतम वर्मा और जयवर्धन सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.