पटना, अगस्त 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जुन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पीके ने अब भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नया बम फोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से साल 2019 में 25 लाख रुपये घूस ली थी। पांडेय ने इन रुपयों का इस्तेमाल कर दिल्ली के द्वारका में पत्नी के नाम पर फ्लैट खरीदा था। इसके बदले में जायसवाल के किशनगंज स्थित मेडिकल कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। प्रशांत किशोर ने पटना में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के दो बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। पीके ने कहा कि कोरोना काल के समय जब बिहार महामारी से जूझ रहा था, तब उस समय के स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.