पटना, सितम्बर 30 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभी बिहारवासियों और देश के लोगों को शक्ति और जगत-कल्याण की आराध्य मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के अवसर पर महानवमी तथा महापर्व दशहरा की शुभकामनाएं दी है। श्री पांडेय ने कहा कि मां दुर्गा बिहार सहित पूरे देश को सशक्त और समर्थ बनाएं। जन-जन का जीवन समर्थवान और समृद्ध हो। उन्होंने आगे कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा का यह त्योहार सभी के लिए शुभ और कल्याणकारी हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...