हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मंगलपड़ाव और रामपुर रोड क्षेत्र में शौचालय बनाने की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलपड़ाव में बने शौचालय को तोड़ दिया गया है। मांग किए जाने के बावजूद अभी तक नए शौचालय का निर्माण शुरू नहीं होने पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि व्यस्त बाजार होने से दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। शौचालय नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रामपुर रोड में सिंधी चौराहे से एसटीएच तक एक भी शौचालय नहीं है। जिससे सबसे ज्यादा महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.