उरई, नवम्बर 27 -- कोंच। ग्राम रवा भेड़ में अध्यक्ष श्री खेरापति सरकार की देखरेख में श्रीराम महायज्ञ की वर्षगांठ पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार सुबह धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन यज्ञाचार्य ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। भगवान श्रीगणेश की वंदना और कलश स्थापना के साथ देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में एमएलसी आरपी निरंजन एवं उनकी धर्मपत्नी रमा निरंजन ने उपस्थित होकर वैदिक अनुष्ठान में आहुति दी। साथ ही ग्राम रवा भेड़ एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ कुंड पर पूजन-अर्चन में भाग लिया। कार्यक्रम में राजेन्द्र नीरज पत्नी राजकुमारी, सतेंद्र गुर्जर पत्नी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.