मुरादाबाद, जुलाई 22 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में मंगल चिंतन एवं रसोई का आयोजन हुआ। इसमें बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा मनुष्य सांसारिक भोगों में उलझकर अपने विवेक का सदुपयोग नहीं कर पाता और जीवन के मुख्य उद्देश्य से भटक जाता है। यही उसके दुखों का कारण है। इसके बाद रसोई से भोजन वितरण आरंभ हुआ। व्यवस्था में सुरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, प्रेमनाथ यादव, दीपक शर्मा, हेमंत यादव, रामेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, नीता गुप्ता, डा. बृजपाल सिंह यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...