आगरा, फरवरी 14 -- श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा स्थित महाकाल मंदिर में भक्ति और उत्साह के बीच मां गौरा का हल्दी-मेहंदी समारोह संपन्न हुआ। मंगल गीतों, ढोलक की थाप और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच महिलाओं के हाथों में मेहंदी रची गई और हल्दी की पावन रस्म अदा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राधे माता मंगूरा वाली ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन है। जहां शिव-पार्वती का स्मरण होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि स्वतः निवास करती है। बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं। उनका सम्मान और स्नेह ही समाज की सच्ची प्रगति है। उन्होंने सामूहिक विवाह जैसे पुण्य कार्य के लिए समिति की सराहना करते हुए इसे सेवा और संस्कार ...