नई दिल्ली, जनवरी 13 -- मंगल का गोचर 16 जनवरी को होगा। मंगल धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर से पहले जान लें, कैसे मंगल अशुभ प्रभाव में संकेत देता है और शुभ मंगल हो तो आपके साथ क्या होता है। मंगल शब्द कल्याण वाचक है। शुभ क्षेम कुशल, समृद्धि, सौभाग्य, आनंद प्रसाद का इससे बोध होता है, किंतु मंगल ग्रह अमंगल रूप भी है। यह पापी और क्रूर ग्रह है। नवग्रहों में यह सेनापति है। पाप ग्रहों की श्रेणी में इसे महापापी माना जाता है। यह नए-नए पाप कराता है। लड़ाई-झगड़ा, विप्लव, ध्वंस, उत्पात, अशांति का कारक यही है। फिर भी यह मंगल है, यही आश्चर्य की बात है!मंगल के शुभ अशुभ प्रभाव मंगल शुभ प्रभाव में दुष्टों का दलन करता है। हिंसा से हिंसा पर विजय पा कर धर्म की स्थापना करता है। अशुभ प्रभाव में इसका उल्टा है। वह देवता एवं दैत्य दोनों...