नई दिल्ली, जनवरी 15 -- ग्रहों के सेनापति मंगल 16 जनवरी को शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस तरह मकर राशि में एक नहीं एक साथ तीन ग्रहों का योग बनेगा। इससे पहले सूर्य, शुक्र इस राशि में पहले ही आ चुके हैं, अब इस राशि में मंगल भी आएंगे। मंगल के आने से राशियों के समीकरण पहले की तुलना में बदलेंगे। आइए जानें इससे किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे और उनका लाइफ में बेस्ट टाइम आएगा। मंगल का गोचर मकर राशि में 16 जनवरी को होने जा रहा है। इस राशि में मंगल के आने से रुचक राजयोग बनेगा। 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में आएंगे। इससे कुल 5 राशियों के लिए बेस्ट टाइम रहेगा।मेष और कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा समय मंगल का गोचर मेष राशि में दसवें घर में हो रहा है, आप एनर्जेटिक हो जाएंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में आपके लिए अच्छे प्रोजेक...