सहारनपुर, नवम्बर 6 -- श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई। समापन पर कलशों को व्यास पीठ पर स्थापित कर दिया गया। मोहल्ला कानून गोयन स्थित होली चौंक से मंगल कलश यात्रा से पूर्व मुख्यअतिथि युवा ब्राह्मण संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, अशोक गोयल, सुभाष मेहता व पंडित पंकज सैमवाल ने पूजन कराया। मुख्यअतिथि ने यात्रा का आरंभ कराया। सबसे आगे धर्म ध्वजा उसके बाद धार्मिक गीत वातावरण को भक्ति मय बना रहे थे। सैंकड़ों महिलाओं ने कलश सिर पर उठा रखे थे। नगर के प्रमुख मार्गाे में से होती हुई कथा स्थल पर ही पहुंचने पर आयोजकों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। एक सप्ताह तक आचार्य सुभाष बहुगुणा श्रीमद् भागवत पर प्रवचन देंगे। किरण पाल त्यागी, शुभम शर्मा, अमित गर्ग, वासू, राकेश कश्यप, सन्नी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.