आगरा, दिसम्बर 15 -- श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया। पालीवाल पार्क स्थित श्री गीता ज्ञान मंडल से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व 101 कलशों के साथ पीतांबर परिधान पहने महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली, वहां देखने व स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थीं। नाचते-गाते भक्तों संग कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यास पीठासीन आचार्य प्रेमप्रकाश महाराज आशीर्वाद देते चल रहे थे। कथा के प्रथम दिन कथावाचक प्रेम प्रकाश महाराज के मुखारबिंद से कथा स्थल पर भागवत महात्म्य कथा और कुंती चरित्र के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया। श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते ह...