रुडकी, नवम्बर 23 -- पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मकान स्वामी समेत अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मलानपुरा स्थित बीज गोदाम के निकट एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मकान में रखे गए करीब 60 किलो प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया। पुलिस की भनक लगते ही मकान के मालिक और उनके साथी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मांस को कब्जे में लेने के साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाया। जांच के बाद मांस को नष्ट करा दिया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मकान स्वामी समेत फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...