देहरादून, जनवरी 31 -- मंगलौर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात को आसफनगर नहर पटरी पर बाइक पर सवार लाल सिंह पुत्र राजकुमार (40) निवासी बिजोपुरा, जनपद मुजफ्फरनगर व अमरीश पुत्र राजवीर (35) निवासी स्मृति, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों व्यक्ति एक ही बाइक से नहर पटरी से रुड़की की तरफ जा रहे थे। तांशीपुर से पहले एफ्रो कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर दी। लाल सिंह उत्तर प्रदेश होमगार्ड में नियुक्त बताया गया है। वहीं दूसरी दुर्घटना में मंजुल त्यागी निवासी ग्राम मुंडेट, मंगलौर (30) साऊथ सिविल लाइन में जिम संचालक था। मंजुल शुक्रवार की देर रात को साऊथ सिविल लाइन से अपने घर मुंडेट लौट रहा था। जैसे ही वह पेसिफिक होटल के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी...