रुडकी, फरवरी 5 -- मंगलौर, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन की जयंती पर शुक्रवार को जश्न-ए-इमाम हुसैन का भव्य आयोजन होगा। आयोजकों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। आयोजक सैय्यद अली हैदर ज़ैदी ने बताया कि हेवन्स पैलेस में आज यह सेमिनार सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो सत्रों में होगा। इसमें आपसी भाईचारे और बिना किसी धार्मिक भेदभाव के मानवता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, स्वामी दयानंद महाराज, योग गुरु स्वामी रामदेव, पद्मश्री प्रो. हसन और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहेंगे। इसके अलावा, सांसद इकरा हसन, मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी, जस्टिस शबीह उल हसन और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने विचार रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...