रुडकी, नवम्बर 29 -- कस्बे में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात की बढ़ती समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार को नगर पालिका परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिक्रमण हटाने, बाजार में भारी वाहनों पर पाबंदी, हाईवे सुधार और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने एनएचएआई पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि विभाग ने मंगलौर बस अड्डे के निकट हाईवे पर बने कट को बंद कर शहर को दो हिस्सों में बाँट दिया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कट को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापार मंडल की सहमति से निर्णय लिया गया कि हैदरी चौक से मलकपुरा रोड तक रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.