रुडकी, फरवरी 23 -- मंगलौर नगर के विकास के लिए पालिका को पांच करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर उतरेंगे। पालिका कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने बताया कि 47 निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनका कार्य आगामी कुछ ही दिनों में धरातल पर दिखाई देने लगेगा। उन्होंने कहा कि कस्बे की जनता को जर्जर सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इससे मार्गों और आंतरिक गलियों का नवनिर्माण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जल निकासी के लिए नालियों का जाल बिछाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...