देहरादून, दिसम्बर 15 -- मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...