चाईबासा, फरवरी 19 -- चाईबासा, संवाददाता। मंगला हाट के दुकानदार जबरन कर वसूली के विरोध में खड़े हो गए हैं। दुकानदारों ने कहा कि कृषि टैक्स लागू नहीं होने के बाद भी संवेदक द्वारा प्रति बोरा Rs.20 रुपये का टैक्स ठेकेदार द्वारा लिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार ठेकेदार दुकानदार से जितनी भूमि का इस्तेमाल करता है उतनी भूमि का ही कर ले सकता है। मंगलहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष संतोष डे ने बताया कि जो एग्रीमेंट किया गया है उसमें गवाह का जो हस्ताक्षर है वह दुकानदार का न होकर किसी और का है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान के भूमि कर के रूप में 30% की दर से कर भुगतान किया जा रहा है, जबकि बाजार समिति द्वारा 2015 से बाजार शुल्क बंद है और जबरन प्रति बोरा Rs.20 रुपये ठेकेदार द्वारा टैक्स लिया जा रहा है और टमाटर की प्रति कैरेट Rs.5 रुपये की मांग की जा रही है। ...