मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। सत्यानारायण सिंह खेल विकास संस्थान/अखाड़ा कछवां के तत्वावधान में पांच, छह एवं सात अक्तूबर को मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता स्व. सत्यानारायण सिंह की स्मृति में आयोजित की जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न वजन श्रेणियों में मुकाबले होंगे। आयोजक मंडल के मुख्य संरक्षक पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवान शिरकत करेंगे। उन्होंने खेल प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.