औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी ने सोमवार को जनपद में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु में देरी पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच एचबीटीआई संस्थान से कराने को कहा। उन्होंने पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.