अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में "सेहत सही, लाभ कई" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर गांव महतापुर, मोहकमपुर, संगीला, कंलीजरी, साथिनी, नंद नगला, बेसवां व कांडली की स्वावलंबी महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को रेडियो के जरिए प्रसारित होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में याशिका गुप्ता, नीलकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र व आदित्य का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...